गाजीपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई है। इस बीच जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और भाजपा के युवा नेता पंकज सिंह चंचल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल ने बताया कि मुख्यमंत्री से पंचायत चुनाव के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इन सुझावों से जिला पंचायत सदस्यों की संख्या में वृद्धि होगी। साथ ही विकास के कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
जिले में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरम है। इस मुलाकात की चर्चा जिले के राजनीतिक गलियारों में जोरों पर रही।






