ग़ाज़ीपुर। कासिमाबाद एसडीएम आशुतोष कुमार व क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कासिमाबाद चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसके तहत रविवार को प्रथम पेज में मऊ से यीशुफपुर मार्ग पर सड़क किनारे अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। करवाई होते ही अवैध निर्माण किए हुए दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण करने वालों को हटाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद प्रशासन ने एक्शन लिया। वहीं एसडीएम आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ मऊ मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। तहसील प्रशासन के द्वारा बुलडोजर गरजते ही सड़क के दोनों तरफ पटरियों पर अतिक्रमण किए दुकानदार स्वयं हटने लगे। कासिमाबाद एसडीएम आशुतोष कुमार ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश पर प्रथम पेज में आज कार्रवाई की जा रही है। बचे हुए दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि अपने चिह्नित अतिक्रमण स्वयं हटा लें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
20 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






