ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा ने जनपद की कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अफसरों के साथ मीटिंग करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों के साथ मीटिंग की और अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं। इस दौरान जनपद के सभी सर्किलों के पुलिस क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा द्वारा सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारियो के साथ अपराध गोष्टी की गई। अपराध संगोष्ठी में क्षेत्र में होने वाले विभिन्न अपराधों की प्रकृति तथा अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। टॉप टेन, गुंडा, माफियाओं तथा अन्य किस्म के अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के लिए सभी को निर्देशित किया गया। एसपी द्वारा महिला संबंधित अपराधों के रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने थाना स्तर पर जनसुनवाई को प्राथमिकता देने एवं अराजक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






