Breaking News

Foto

बुलडोजर कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सपा में उत्साह

ग़ाज़ीपुर। बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सपा नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने स्वागत किया है। गाजीपुर में बुलडोजर एक्शन के तहत माफिया मुख्तार अंसारी समेत उसके कई करीबियों के मकानों,भवनों को ध्वस्त किया गया था। बुलडोजर एक्शन के जरिये गाजीपुर में करोड़ो की सम्पत्ति ध्वस्त की गई थी। लेकिन बुलडोजर एक्शन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब लोग सर्वोच्च अदालत के इस फैसले का स्वागत कर रहे है। खास तौर से बीजेपी के विपक्षी दल सपा के खेमे में इस फैसले के बाद खासा उत्साह नजर आ रहा है। गाजीपुर में बुलडोजर एक्शन की जद में आये माफिया मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों के परिजन तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देने से बचते रहे। यहां तक कि मुख्तार अंसारी के भाई सपा सांसद अफजाल अंसारी ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया के नाम पर मीडिया से दूरी बना रखी। लेकिन इस मामले पर सपा के नेता और कार्यकर्त्ता मुखर है। उन्होंने सर्वोच्च अदालत के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे न्याय और लोकतंत्र की जीत बताया। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को बुलडोजर नीति को लेकर बार-बार सचेत करती रही। अखिलेश यादव भी बुलडोजर एक्शन का लगातार विरोध करते रहे हैं।संविधान में हमारे घर की सुरक्षा को लेकर हमें मौलिक अधिकार प्राप्त है।बुलडोजर नीति में सरकार के दबाव में प्रशासनिक अधिकारी भी लगे हुए थे। सरकार ने उत्तर प्रदेश में अराजकता पैदा कर दिया था। चुनाव के दौरान भी बुलडोजर बाबा बुलडोजर बाबा कह कर मजाक बना दिए। मालूम हो कि गाजीपुर में मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों के करीब एक दर्जन से ऊपर मकान पर बुलडोजर चला था। गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी के मैनेजमेंट वाले विद्यालय के गेट पर भी बुलडोजर चलाया गया था।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें