Breaking News

Foto

गाजीपुर प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

गाजीपुर। गाजीपुर प्रेस क्लब द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। यह कार्यक्रम प्रेस क्लब के कार्यालय टैगोर मार्केट, कचहरी में आयोजित किया गया, जहाँ तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति निष्ठा और संविधान के मूल्यों को नमन किया गया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के संरक्षक आशीष कुमार सिंह एवं मनीष मिश्रा,अध्यक्ष शिवकुमार कुशवाहा, उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, महासचिव कृपा कृष्ण के.के., सचिव विनीत दुबे,कोषाध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा,केके राय, शिव प्रताप तिवारी, विक्की कुमार , अरुण, रजत, सोनू, अंजनी तिवारी, आशिफ अंसारी सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान की महत्ता, लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारों की भूमिका तथा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता के दायित्व पर प्रकाश डाला। सभी सदस्यों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें देशभक्ति की भावना साफ झलकती रही।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें