Breaking News

Foto

सड़क हादसे ने बाइक सवार की मौत, दूसरा गम्भीर

ग़ाज़ीपुर। ग़ाज़ीपुर-वाराणसी हाईवे पर सैदपुर के रामपुर माझा थाना क्षेत्र अंतर्गत खावपुर मोड के पास बुधवार की सुबह छुट्टा सांड से बचने के चक्कर में बाइक सवार दो युवको की डंपर से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना अनुसार मृतक नजरे आलम (26) तथा शकील अंसारी (33) नंदगंज थाना क्षेत्र के सौरम गांव के रहने वाले थे। दोनो आपस मे चाचा भतीचा थे। मृतक नजरे आलम के परिवार में 14 नवम्बर को शादी थी। जिसकी तैयारी के सिलसिले में बुधवार को वह खोवा लेने के लिए मोटरसाइकिल से सैदपुर खोवा मण्डी जा रहा था। इसी दौरान गोरखपुर वाराणसी हाईवे पर खावपुर मोड़ के पास उनकी बाइक के सामने अचानक एख आवारा सांड आ गया। जिससे बचने के चक्कर में वह पीछे से आ रही तेज रफ्तार डंपर से टकरा गए। इस दुर्घटना में युवक नजरे आलम भारी डंपर वहां से कुचला गया और उसके साथ बाइक पर पीछे बैठा शकील छिटक कर दूर जा गिरा। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक मौके पर ही नजरे आलम की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल शकील को तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे हायर मेडिकल सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। रामपुर माझां के थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम की कार्यवाई की जा रही


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें