गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बंतरा हाईवे कट के पास सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान देवसिहा गांव की रहने वाली 30 वर्षीय मिन्ता देवी के रूप में हुई है। वह गांव की ही आशा देवी के साथ नंदगंज बाजार से अपने घर लौट रही थी। टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को सड़क किनारे रखकर कार चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पति संजय रोजगार के लिए बाहर रहते हैं। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






