Breaking News

Foto

ज्वाइंट मेडिकल फोरम ने हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

ग़ाज़ीपुर। रविवार को जॉइन्ट मेडिकल फ़ोरम ग़ाज़ीपुर (JMF) के तत्वाधान में 76वां गणतंत्र दिवस संस्था के संरक्षक व वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ0 ए0 के0 मिश्रा नेतृत्व में इसकी कार्यकारिणी एवं सदस्यों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डॉ मिश्रा ने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए भारत के संविधान के प्रति आस्था एवं निष्ठा रखने का आह्वाहन करते हुए अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति सभी सदस्यों को जानकारी दी। संस्था के संयोजक व होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ0 राजेश सिंह ने संगठन के 09 वर्षों के संघर्षों पर प्रकाश डाला पर। संस्था के उपाध्यक्ष डॉ0 राजकुमार चौबे ने भी अपने सभी सदस्यों से एकता बनाए रखने की अपिल की। कार्यक्रम उपरांत मिष्ठान वितरण के साथ सदस्यों ने एक दुसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ0 अवनीश मिश्रा, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ0 श्रुति मिश्रा, डॉ0 कमलेश्वर राय, डॉ0 डी0 के0 वर्मा, डॉ0 अब्दुल सत्तार, डॉ0 ए0 सी0 पांडेय, डॉ0 कृतिका जायसवाल, डॉ0 अरविंद कुमार सिंह, डॉ0 अरशद उस्मान, डॉ0 मृत्युंजय सिंह, डॉ0 जामवंत राय, डॉ0 ए0 के0 श्रीवास्तव, डॉ0 आर0के0 यादव, डॉ0 बच्चन यादव, मो0 अफ़ज़ल, चन्दन कुमार राय, मयंक श्रीवास्तव, संजय विश्वकर्मा, आर0पी0एस0 यादव, हरिशंकर गुप्ता, विकास वर्मा, अमित श्रीवास्तव, रईस आलम, सुधीर राय, अमृत राय, रामजीत शर्मा, कृष्ना शर्मा, बृजेश राय, ए0के0 जैन, अनिल यादव, बी0के0 श्रीवास्तव, राजू चौरसिया, सर्वेश त्रिपाठी, सर्वेश मिश्रा, विशाल जायसवाल, आनंद जायसवाल, आशीष राय, ओम, गोविंद मिश्रा, अस्तित्व, राजेश जी, अभिजीत, अरुण सहाय, अमरनाथ श्रीवास्तव, अजय विक्रम सिंह, अमित सिंह, अभिषेक तिवारी समेत समस्त हॉस्पिटल स्टॉफ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें