गाजीपुर में आयोजित विजयादशमी के पर्व पर दो बच्चे अपने परिवार से लाखों के भीड़ में गुम हो गए और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। तब इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस और महिला थाने को हुई और पुलिस ने बच्चों का हुलिया लेकर खोजबीन चालू किया। जिसमें एक 10 माह की बच्ची को 1 घंटे के अंदर बरामद किया तो दूसरे बच्चों को 45 मिनट के अंदर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद दोनों परिजन काफी खुश नजर आए। शनिवार को पूरे देश में विजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा था इसी को लेकर गाजीपुर जनपद में भी रावण दहन का आयोजन किया गया था। जिसको लेकर जनपद में सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग के द्वारा कड़े बंदोबस्त किए गए थे। रुट डायवर्ज़न भी किया गया था ताकि मेला स्थल की तरफ ट्रैफिक का भार नही रहे । बावजूद इसके गाजीपुर का लंका मैदान जहां पर रावण दहन होना था वहां पर लाखों की संख्या में मेला देखने वाले पहुंच गए। रात 8:00 बजे तक भारी भीड़ रही। इस दौरान बहुत सारे लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर भी पहुंचे थे, जिसमें बहुत सारे लोग भीड़ की वजह से अपने बच्चों से बिछड़ गए। जिसको लेकर इनरव्हील क्लब की तरफ से खोया पाया कैंप भी लगाया गया था। जहां पर कई दर्जन बच्चों को उनके माता-पिता से मिलवाया गया। इसी दौरान महिला थाना और कोतवाली पुलिस को यह जानकारी मिली कि 10 माह की छोटी बच्ची भीड़ में कहीं खो गई है। जिसकी जानकारी पाने के बाद कोतवाली पुलिस और महिला थाना की महिला पुलिसकर्मी काफी सक्रिय हो गई। वह लगातार बच्चों को खोजने में जुटी हुई थी। इस दौरान महिला थाना एवं थाना कोतवाली पुलिस के सहयोग से खोई हुई बच्ची को 1 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया । परिजन बच्ची को सकुशल पाकर बहुत प्रसन्न हुए एवं पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद व्यापित किये । अभी पुलिस 10 महीने के बच्चे को खोलकर सुकून का चैन ले रही थी। तभी एक बार फिर से जानकारी मिली कि एक 5 वर्ष की बच्ची जो अपने पिता के साथ मेला देखने के लिए आई हुई थी। मेले की भीड़ में गुम हो गई। जिसके बाद पिता काफी परेशान होकर बच्ची खोज रहा था। लेकिन वह नहीं मिल रही थी और इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस और महिला थाना को हुई तो पुलिस ने भी इसमें सक्रियता दिखलाई और अपने वायरलेस सिस्टम के माध्यम से मेले में लगे पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने भी सक्रियता दिखलाते हुए 45 मिनट में ही बच्ची को बरामद किया इसके बाद बेटी के पिता ने पुलिस विभाग को धन्यवाद दिया।
22 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






