Breaking News

Foto

सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार

गाज़ीपुर। बीते दिनों सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला प्रकाश में आया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। आज थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया। शहर कोतवाल दीनदयाल पांडे ने बताया कि सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के लंगरपुर का रहने वाला सिकन्दर कुमार उर्फ सीबू है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें