ग़ाज़ीपुर। संजीव कुमार यादव को चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। संजीव कुमार कासिमाबाद में शारिरिक शिक्षा के शिक्षक पद पर तैनात हैं। माध्यमिक विद्यालय द्वारा आयोजित प्रादेशीय क्रिकेट प्रतियोगिता जो की आगरा मंडल के मैनपुरी जनपद में 18 नवंबर तक आयोजित होनी है उसमें नेशनल इंटर कॉलेज कासिमाबाद गाजीपुर के शारीरिक शिक्षा शिक्षक संजीव कुमार यादव को चयनकर्ता नियुक्त किया गया है । प्रदेशीय क्रिकेट प्रतियोगिता जो की आगरा के मैनपुरी में होगी, जिसमे पूरे प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें प्रतिभाग करेगी। जिसमें अंडर-19 महिला क्रिकेट में संजीव कुमार यादव चयनकर्ता का दायित्व निभाएंगे। यह जानकारी होते ही संजीव कुमार को जानने पहचानने वाले लोगों में हर्ष का माहौल है और उन्होंने इसकी बधाई भी दी है। इस प्रतियोगिता में से चुने हुए खिलाड़ी नेशनल लेवल पर उत्तर प्रदेश के टीम का प्रतिनिधित्व करेगे। चयनकर्ता नियुक्त होने पर संजीव को जिला विद्या निरीक्षक भास्कर मिश्रा, प्रधानाचार्य दिनेश सिंह, क्रीड़ा सचिव आकाश कुमार सिंह, तरुण सिंह आदि लोगों ने बधाई दी ।
17 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






