Breaking News

Foto

महाकुंभ से लौट रहे तीर्थ यात्रियों से भरा पिकअप पलटा, कई घायल

ग़ाज़ीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव के पास बीती गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन हाईवे पर एक पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में 23 तीर्थयात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है की बिहार के छपरा जिले के मिर्जापुर गांव के करीब 3 दर्जन लोग महाकुंभ से लौट रहे थे। रास्ते में चालक को झपकी आ गई। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। मौके पर पहुचीं पुलिस ने दर्जनभर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें