Breaking News

Foto

दहेज प्रतिषेध दिवस पर जिपं अध्यक्ष सपना सिंह ने महिलाओं को किया अधिकारों के प्रति जागरूक

ग़ाज़ीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में वन स्टाफ सेंटर गोरा बाजार जिला अस्पताल परिसर में दहेज प्रतिषेध दिवस मनाया गया। जिसमें समाज की दहेज प्रथा को खत्म करने महिलाओं को अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा महिलाओं को प्रेरित किया गया। साथ ही सरकार द्वारा चलाए जा रहे आर्थिक स्थिति से कमजोर लाभार्थियों के लिए सामूहिक विवाह योजना व विवाह अनुदान योजना के विषय में बताया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी द्वारा महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने व अपने अधिकारों के हनन होने पर निडरता पूर्वक आवाज उठाने के विषय में बताया गया। साथ ही वन स्टाप सेंटर की सेंटर मैनेजर प्रियंका प्रजापति द्वारा वन स्टाप सेंटर के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया एवं बाल संरक्षण अधिकारी गीता श्रीवास्तव द्वारा विभाग की समस्त योजनाओं के विषय में बताते हुए महिलाओं और बच्चियों को उसका लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर वन स्टाप सेंटर ,बाल संरक्षण इकाई व चाइल्ड लाइन के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे ।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें