ग़ाज़ीपुर। बीती रात एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें नेपाल से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नोनहरा थाना क्षेत्र के तालिया बैंक के पास आधी रात के बाद यह हादसा तब हुआ, जब कार चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। कार में कुल पांच श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से तीन लोग इस हादसे में घायल हो गए। स्थानीय पुलिस को सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। नोनहरा थानाध्यक्ष के अनुसार, सभी घायल नेपाल के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया।
15 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






