गाजीपुर। भारतीय ब्राह्मण समिति गाज़ीपुर के द्वारा शुक्रवार को कासिमाबाद स्थित कार्यालय पर भगवान परशुराम दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र पर पूजन अर्चन के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद राजकुमार पांडेय ने कहा इस दिन भगवान परशुराम की पूजा का विशेष महत्व होता है । पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्री नारायण ने अपने छठे अवतार में पृथ्वी लोक में ऋषि जगद्मनी के घर में परशुराम के रूप में अवतार लिया था ।आज का दिन भगवान श्री परशुराम के बताए हुए मार्ग पर चलकर धर्म और सत्य की स्थापना कर सदमार्ग पर चलने का सौगंध लेने का दिवस है ।कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव से सकल समाज का पथ प्रदर्शक रहा है। समाज को आगे भी इसी भूमिका का निर्वहन करना है। जो हमारे समाज को जितना सम्मान देगा यह समाज उसका उतना ही साथ देगा।
इस मौके पर शामिल गणमान्य जनों और ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए सभी को भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव की बधाईयां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश पांडे ने की। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि रमेश पाण्डे ने परशुराम जयंती पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। भारतीय ब्राह्मण समिति के अध्यक्ष विजय शंकर तिवारी , अशोक मिश्रा मीडिया प्रभारी, सतीश उपाध्याय , तारकेश्वर पांडे , ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पांडेय, महामंत्री सुरेश उपाध्याय ,उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष संजय दुबे ,कोषाध्यक्ष देवेंद्र पांडे, पूर्व अध्यक्ष कासिमाबाद ब्लाक सोनू पाण्डे ,विवेक पाण्डे ,प्रदीप पाण्डे ,विद्यासागर तिवारी, धनंजय उपाध्याय ,जगदीश उपाध्याय छविना तिवारी, शिवानंद पांडे ,नागेंद्र मिश्रा, रामजन्म दुबे, शेषनाथ दुबे, रमेश चौबे ,योगेश उपाध्याय, रामऊक्षा पाण्डे समेत अन्य शामिल रहे






