गाजीपुर। सुहवल थाना अंतर्गत गौरा गाँव निवासी एवं सिक्यूरिटी गार्ड में सुपरवाइजर के पद पर बैंगलोर में तैनात व एक दिन पूर्व सडक हादसे में मृत प्रदीप सिंह यादव उर्फ टिंकू उम्र करीब 30 वर्ष का आज रविवार को शव गाँव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुत्र के बैंगलोर में सडक हादसे में मौत के बाद पिता हरेन्द्र यादव ने रूधे गले से बताया कि उसके दो पुत्र है,जिसमें प्रदीप सिंह यादव उर्फ टिंकू बडा था, उन्होंने बताया कि उनका पुत्र एसआईएस सिक्यूरिटी गार्ड कम्पनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात था,पिता ने बताया एक दिन पूर्व वह अपने एक दोस्त को छोडने बाइक से जा रहा था। कि इसी दौरान बैंगलोर शहर के हाईवे पर एक ट्रक से उसकी टक्कर हो जाने से वह घायल हो गया,जिसे उसके दोस्तों ने हास्पिटल ले गये जहाँ चिकित्सक ने उनके पुत्र को मृत घोषित कर दिया।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






