Breaking News

Foto

जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्ति किए गए विनीत तिवारी

गाजीपुर। भविष्य में होने वाले चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। कई पार्टियों में संगठन स्तर पर कुछ बदलाव भी किए जा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार की पार्टी में भी लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। खास कर उनलोगों पर ध्यान दिया जा रहा जो मीडिया के सामने पार्टी और गठबंधन का पक्ष सही से रख सके। इसी कड़ी में जदयू ने विनीत तिवारी को उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल की तरफ से इसको लेकर पत्र भी जारी किया है। प्रवक्‍ता नहीं रहते हुए भी विनीत तिवारी की पार्टी के प्रति सक्रियता को देखते हुए शायद पार्टी ने यह निर्णय लिया है। इस संबंध में नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता विनीत तिवारी ने कहा कि जब हमे मौका मिलेगा पार्टी की नीतियों और रीतियों को हम पार्टी के पक्ष में रखने का काम लेंगे। कहा कि हम उस पार्टी के सिपाही हैं जो पार्टी हमेशा से बेदाग रही है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी एक ऊंचे मुकाम पर है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में हम पार्टी के पक्ष को बेबाक होकर मीडिया के माध्यम से जनता के समक्ष रखेंगे। क्योंकि नीतीश कुमार एक ऐसे नेता है जो मुख्यमंत्री रहने के साथ-साथ रेल मंत्री भी रहे। इसके बावजूद भी उनके ऊपर एक भी दाग आज तक नहीं लगा है। विनीत तिवारी ने कहा कि हम पार्टी के मुखिया नीतीश कुमार और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने हमे प्रदेश प्रवक्ता बना कर अपना भरोसा जताया है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें