Breaking News

Foto

सांसद अफजाल अंसारी ने नवनिर्मित सड़कों का किया लोकार्पण, कहा- इंडिया गठबंधन में छोटे मोटे मतभेद हो सकते है, मनभेद नही

गाजीपुर। सांसद अफजाल अंसारी ने सादात क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत नवनिर्मित दो सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान सपा सांसद अफजाल अंसारी ने विभिन्न मुद्दों पर बयान देते हुए कहाकि महंगाई लगातार बढ़ रही है और किसान परेशान है। अफजाल ने कहाकि अफसर निरंकुश है और मनमानी कर रहे हैं। ये सब व्यवस्था का दोष है। अधिकारी जनता का दोहन कर रहे है। अफजाल ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहाकि परेशान किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे है। इस दौरान आजम खान पर बोलते हुए अफजाल अंसारी ने कहाकि आजम खान बहुत बड़े नेता है,उन्होंने जो महसूस किया,वो लिखा। अफजाल ने कहाकि मोदी जी और बीजेपी ने नारा दिया था अबकी बार 400 पार। अब लहसुन 400 के पार हो गया है। अफजाल अंसारी ने कहाकि आम पढ़ा लिखा व्यक्ति त्राहिमाम बोल दिया है। जबकि अनपढ़, गंवार सीधे सपाट आदमी को मूर्ख बनाया जा रहा है कि धर्म खतरे में है। अफजाल ने कहाकि देश मे भारत खोदो अभियान चल रहा है। देश को ठगने का काम किया जा रहा है। आम जनता त्रस्त है और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। अफजाल अंसारी ने कहाकि गाजीपुर में अर्बन कोआपरेटिव बैंक दिवालिया हुआ, उसमे घोटाला हुआ।एफआईआर होने के बाद भी आज तक उसमे कोई कार्यवाही नही हुई। अफजाल ने कहाकि बैंक से जनता का पैसा लूटने वालों के लिए बुलडोजर और एनकाउंटर की गोली कहाँ है।इंडिया गठबन्धन में दरार के सवाल पर अफजाल अंसारी ने कहाकि ममता बनर्जी देश की बड़ी नेता है,और सोनिया गांधी की इंडिया गठबंधन के सामंजस्य में बड़ी भूमिका रही है। अफजाल ने कहाकि इंडिया गठबंधन में सब गम्भीर नेता है, आपस मे बैठ कर चीजे तय कर लेंगे। उन्होंने कहाकि इंडिया गठबंधन में छोटे मोटे मतभेद हो सकते है, मनभेद नही है। अफजाल ने आरोप लगाते हुए कहाकि चुनाव आयोग ने चुनाव में जबरदस्त बेईमानी किया है। दुनिया मे कोई सरकार इतना टैक्स नही वसूलती जनता से जितना भारत मे वसूला जा रहा। अफजाल ने दावा किया कि अब देश मे ईवीएम हटाओ आंदोलन शुरू होगा,और तब एक हफ्ते में मोदी जी को कुर्सी छोड़नी पड़ेगी। बांग्लादेश के हालात के सवाल पर अफजाल अंसारी ने कहाकि पहले मणिपुर के बारे में सवाल होना चाहिए।जो दो वर्ष से जल रहा है। अफजाल ने कहाकि हमारा घर खुद जल रहा,हम बांग्लादेश की क्या खैरियत बताये।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें