गाजीपुर। बिजली विभाग 26 अक्टूबर तक पुलिस बल के साथ मेगा वसूली अभियान चल रहा है। मालूम हो कि विद्युत बकायदाओं से वसूली के लिए बिजली विभाग लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही कर रहा है। इसी क्रम में अधीक्षण अभियंता गाज़ीपुर ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मेगा वसूली अभियान में पुलिस बंदोबस्त की मांग की है। गाजीपुर अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि 26 अक्टूबर तक मेगा वसूली अभियान जिले में चलाया जा रहा है। उच्च प्रबन्धन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान में गाजीपुर जिले के अन्तर्गत 359934 उपभोक्ताओं से 2038.49 करोड़ रू० की राजस्व वसूली की जानी है। बीते वित्तीय वर्ष में कुल तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियाँ लगभग 70 प्रतिशत है, जिन्हे कम करने हेतु निरन्तर विद्युत चोरी रोकने एवं बकाया वसूली हेतु मेगा शिविर अभियान चलाया जाना है। अधीक्षण अभियंता ने पुलिस अधीक्षक से गाजीपुर जिले के अन्तर्गत समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियो को संवेदनशील क्षेत्रो में आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराने की अपेक्षा की है, जिससे आपूर्तित बिजली के सापेक्ष राजस्व वसूली की जा सके। मालूम हो कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार विद्युत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में जहां बड़े बकायेदारों की लाइन काटी जा रही है, वहीं तमाम बकायेदारों से राजस्व वसूली भी की जा रही है।
1 day ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






