ग़ाज़ीपुर। मोदी सरकार बुधवार को संसद में वक्फ बिल संशोधन विधेयक पेश करने जा रही है। इस बिल को लेकर विपक्षी दल पहले से ही विरोध की तैयारी में हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी सड़कों पर उतरकर इस बिल का विरोध करेगी। इसी कड़ी में सपा के वरिष्ठ नेता मुकेश यादव ने भी बिल का विरोध किया है। मुकेश यादव के अनुसार यह विधेयक देशहित में नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस बिल में विपक्ष के सुझावों को नजरअंदाज किया गया है। उनका कहना है कि सरकार वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा करना चाहती है। समाजवादी पार्टी गंगा-जमुनी संस्कृति की रक्षा के लिए इस बिल का विरोध करेगी।






