Breaking News

Foto

गृहमंत्री अमित शाह के कुंभ स्नान पर बोले सपा विधायक ओपी सिंह

ग़ाज़ीपुर। महाकुंभ को लेकर सपा नेताओं की बयानबाजी लगातार जारी है। गाजीपुर में सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह ने एक बार फिर महाकुंभ में स्नान को लेकर बयान दिया। सपा विधायक ओपी सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह के कुंभ स्नान के सवाल पर कहाकि अगर उन्होंने कुंभ स्नान कर लिया है तो गंगा का पानी देखना पड़ेगा। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहाकि अखिलेश यादव के कुंभ स्नान पर कहाकि मैंने बोला था कि गंगा साफ और शुद्ध होनी चाहिए।गंगा में इसलिए नहाते है,कि पुण्य मिले। विधायक ओपी सिंह ने कहाकि हमने थोड़े कहा था कि मरने के लिए नहाते है। सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह आज जिला मुख्यालय पर एक मीटिंग में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए विभिन्न सवालों के जवाब दिए। मालूम हो कि ओमप्रकाश सिंह गाजीपुर की जमानिया सीट से विधायक हैं।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें