ग़ाज़ीपुर। सनशाइन पब्लिक स्कूल, कसेरा पोखरा जमानिया द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा 3 तक के छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण और राधा की वेश-भूषा के आकर्षक परिधान पहन कर नृत्य एवं संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हें-नन्हें बच्चों की कृष्ण और राधा की भाव भंगिमाओं को देखकर उपस्थिति लोगों ने खूब तालियां बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्धक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग की प्रभारी पूजा सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए पर्व को हर्षोल्लास से मनाने की अपील किया।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






