गाजीपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने रविवार को गाजीपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुत्र स्व. अवधेश राय शास्त्री के त्रयोदशाह पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उनके साथ राघवेंद्र प्रताप सिंह ओम प्रकाश ओझा फसाहत हुसैन बाबू, जिलाध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता और नेता साथ रहे, श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव इस परिवार के साथ खड़ी रहेगी। पत्रकारों से बातचीत में अजय राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने जीएसटी सुधारों, आम आदमी पार्टी (AAP) और बरेली बवाल सहित विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी। अजय राय ने जीएसटी सुधारों को 'झूठा, धोखाधड़ी और लोगों को बेवकूफ बनाने वाला' बताया। उन्होंने कहा कि जब जीएसटी लागू हुआ था तब रात 12 बजे बैंड-बाजा बजाया गया था, लेकिन अब जीएसटी कम होने पर उत्सव मनाने को कहा जा रहा है। उन्होंने जीएसटी में विसंगतियों का भी जिक्र किया। राय ने बताया कि कपड़ों पर जीएसटी कम किया गया, लेकिन धागे पर बढ़ा दिया गया। इसी तरह, कॉपी-किताबों पर जीएसटी घटाया गया, जबकि कागज पर बढ़ा दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि अगर सरकार ने अच्छा काम किया है, तो व्यापारियों को समझाने और स्टिकर चिपकाने की क्या जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि जनता कहीं जश्न नहीं मना रही है, सिर्फ भाजपा ही उत्सव मना रही है। गोवा में आम आदमी पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने के सवाल पर अजय राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल भाजपा की 'बी टीम' के रूप में काम करते हैं और वे अब बेनकाब हो चुके हैं। बरेली में हुए बवाल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार योजनाबद्ध तरीके से ऐसे काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जन मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए कभी गोंडा, कभी बहराइच, कभी बरेली और गोरखपुर में ऐसे काम कराती है। बिहार चुनाव के संबंध में पूछे जाने पर अजय राय ने भाजपा नेताओं को 'बेशर्म' बताया। संभल को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार का एजेंडा तय है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसी पर काम कर रहे हैं। राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भगवा पहनकर झूठ बोलने और जनता को भ्रमित व ठगने का काम करने का आरोप भी लगाया। अजय राय गाजीपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक स्वर्गीय अवधेश राय शास्त्री के आवास पर उनकी तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव आनंद राय पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय एआईसीसी सदस्य रविकांत राय अजय सिंह इरफान बशर लाल साहब यादव जनक कुशवाहा अजय कुमार श्रीवास्तव ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना हामिद अली चंद्रिका सिंह राजीव सिंह जनार्दन राय महबूब निशा कुसुम तिवारी उषा चतुर्वेदी पुष्पा यादव किरण भारती राशिद धर्मेंद्र आशुतोष गुप्ता दिव्यांशु पांडे ओम प्रकाश यादव रईस अहमद सतीश उपाध्याय हर्ष पांडे राघवेंद्र पांडे सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।
22 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






