गाजीपुर। सपा नेता राजकुमार पांडेय ने एक बार फिर दरियादिली की मिसाल पेश की है। उन्होंने जनपद के करण्डा क्षेत्र के तुलापट्टी ब्राह्मणपुरा में स्व0सलोचन राम की तेरहवीं की सामग्री भेजवा कर असहाय परिवार की मदद करने का काम किया है। सामग्री पाकर मृतक की बेटी ने आभार जताया। मालूम हो कि सपा के राज्य कार्यकरिणी के सदस्य राजकुमार पांडेय अक्सर इस तरह की मदद जरूरतमंद, अभावग्रस्त लोगों के लिए करते रहते हैं, जिस वजह से उनकी जनपद में एक खास पहचान बन चुकी है। इसी कड़ी में स्व0 सलोचन राम की तेरहवीं को लेकर परिजन काफी परेशान थे। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिजनों के लिए सामग्री जुटाना पहाड़ साबित हो रहा था। इसकी जानकारी होते ही राजकुमार पांडेय ने आवश्यक सामग्री भिजवाने का काम किया। मालूम हो कि राजकुमार पांडेय सालों से असहाय, अभावग्रस्त और जरूरतमंदों की अपने चिरपरिचित अंदाज में मदद करते आ रहे हैं।
15 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






