गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा बिना नम्बर प्लेट वाले एक ई-रिक्शा से 25 किलोग्राम गोमांस के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्यवाही मुखबिर की सूचना के आधार पर की है। गिरफ्तार शख्स से पूछताछ के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि ग्राम टेढ़वा रेलवे क्रासिंग से मुखबिर सूचना के आधार पर डब्लू अहमद निवासी मुहल्ला चन्दन शहीद को गिरफ्तार किया। जिसके पास से कुल 25 किलोग्राम गोमांस 25 अलग अलग काले रंग की प्लास्टिक की थैली से बरामद किया। इस दौरान बिना नम्बर प्लेट एक ई-रिक्शा भी बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं पैसे के लालच में कई दिनों से छिपकर जंगीपुर के निवासी समउल्ला, जिनका मकान इमामबाड़े के पास जहां पर दशवीं ताजियो का मिलन होता है, उन्हीं के यहां से 160 रुपया प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीद कर उसे 200 रुपया प्रति किलोग्राम के हिसाब से गाजीपुर शहर के भिन्न भिन्न मुहल्लों में घूमकर अपने इसी ई-रिक्शा से गोमांस को बेचता हूं। इसी ई-रिक्शा से मैं गोमांस बेचने का धन्धा करता हूँ।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






