Breaking News

Foto

परशुराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन

गाजीपुर। ब्राह्मण जाति नहीं, सनातन संस्कार है। अपना सर्वस्व दूसरों के कल्याण के लिए अर्पित करने वाला जीवन पर्यंत समाज के हित के लिए जीता है। ब्राह्मणत्व के माध्यम से संसार का उत्थान करता है। उक्त विचार ब्राह्मण जन सेवा मंच गाजीपुर के "परशुराम जन्मोत्सव समारोह” कार्यक्रम में वक्ताओं ने व्यक्त किए। शहर के हृदय क्षेत्र लंका मैदान के सभागार में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से उपस्थित ब्राह्मण बंधुओं ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपस्थित वक्ताओं ने दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्राह्मण जन सेवा मंच के कार्यक्रम में ब्राह्मणत्व की रक्षा, गरीब ब्राह्मणों की मदद, परंपरा एवं संस्कार, शिक्षा एवं सामाजिकता पर विशेष रूप से चर्चा की गई। आर्थिक सशक्तता के साथ समाज को राष्ट्रहित में संगठित बनाने पर बल दिया गया। ब्राह्मण जन सेवा मंच के संरक्षक मंडल द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में स्थान बनाने वाले लोगों का भी सम्मान किया जाएगा। इसी क्रम में पीसीएस परीक्षा में 14 वी रैंक लाने वाले विनय उपाध्याय को स्मृति चिन्ह देखकर मंच से सम्मानित किया गया। वार्षिक लेखा एवं आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। जन्मोत्सव समारोह की अध्यक्षता संरक्षक मंडल के मृत्युंजय मिश्रा ने की एवं संचालन मंच के संयोजक प्रदीप चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे: मनीष पांडे,अंबिका दुबे, भगवती तिवारी, सौरभ पांडे, ब्रजभूषण दूबे ,पीयूष पांडे, मुनेंद्र मिश्रा,मनोज बाबा,मुक्तेश्वर उपाध्याय, विवेकानंद पांडे, अनिल पांडे, चतुर्भुज चौबे, दीप शर्मा,विनोद मिश्रा, अमरनाथ तिवारी, दीपक तिवारी, पप्पू पाण्डेय,मनोज दुबे, आदि उपस्थित रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें