Breaking News

Foto

ग़ाज़ीपुर: रैंप विवाद में 11 गिरफ्तार

गाजीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के गरूआ-मकसूदपुर गाँव में सार्वजनिक रास्ते पर सीढ़ी का रैंप बनाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। पीड़ित धर्मेन्द्र उर्फ मुलायम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके विपक्षी विनोद यादव ने गाँव के सार्वजनिक रास्ते में बाहर से बुलाए गए असलहाधारी बदमाशों की मदद से रातोंरात सीढ़ी का रैंप बनवा दिया था।

धर्मेन्द्र ने इसकी सूचना 112 और स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही कई फरार हो गए, लेकिन घेराबंदी कर 11 लोगों को पकड़ लिया गया। हालांकि, पुलिस काफी प्रयास के बाद भी मौके से कोई असलहा बरामद नहीं कर पाई। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले विपक्षी ने पुलिस को आश्वासन दिया था कि वह रास्ते में रैंप नहीं बनाएगा।

पुलिस ने पकड़े गए सभी 11 आरोपियों को दो टेम्पो में भरकर एसडीएम कोर्ट भेजा। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने पीड़ित धर्मेन्द्र उर्फ मुलायम यादव का भी चालान कर दिया। आरोपियों को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। प्रभारी थानाध्यक्ष शिवमणी सेन ने बताया कि इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें