गाजीपुर। शहर के कोयला घाट-मियापुरा मुहल्ला स्थित एक स्कूल बस पर जर्जर बिजली का पोल गिर गया। संयोग अच्छा रहा की कोई हादसा नहीं हुआ। स्कूल बस में चालक और परिचालक के साथ 18 बच्चे बैठें थे। पोल गिरते ही चालक ने तत्परता दिखाई और बस यास्था स्थिति में रोक सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इधर घंटों तक बिजली कर्मियों का कोई अतापता नहीं था। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को जानकारी होने पर तत्काल अवर अभियंता और अधिशासी अभियंता भेज दिया। जिसके बाद बस आगे के लिए रवाना हुई। शहर के कोयला घाट-मियापुरा मुहल्ला स्थित एक स्कूल बस पर स्कूल की छुट्टी होने पर 18 बच्चों को लेकर स्कूल से निकली। स्कूल के गेट के पास ही जर्जर एलटी बिजली पोल बस की छत पर गिर पड़ा। बस के चालक दीपक राय ने बताया कि स्कूल की छुट्टी होने पर बस में 18 बच्चों को लेकर स्कूल के गेट से आगे बढ़ते ही अचानक बिजली का पोल बस की छत पर गिर गया। संयोग अच्छा रहा की कोई हादसा नहीं हुआ। तत्काल सभी बच्चों को बस से निकाल दिया गया। आसपास के लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दिया।
1 day ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






