गाजीपुर। सड़क पार करते समय ट्रक के नीचे आने से पाँच वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से भाग रहे ट्रक चालक सहित गाड़ी को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ा गया। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया। गुरुवार के दिन जंगीपुर थाना क्षेत्र के सआदतपुर गांव निवासी अल्तमस पुत्र फैयाज उम्र पाँच वर्ष सआदतपुर चट्टी पर उसका घर है। सड़क पार करते समय हंसराजपुर की तरफ से तेज गति से आ रही ओभर लोड ट्रक के नीचे आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गाड़ी लेकर भाग रहे ट्रक चालक सहित ट्रक को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ा गया। घटनास्थल पर पहुचे जंगीपुर थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने ट्रक सहित चालक को थाने ले आए वही शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






