Breaking News

Foto

संकीर्तन के साथ निकाली गई प्रभात फेरी

ग़ाज़ीपुर। गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा मुहम्मदाबाद के तत्वावधान मे स्थानीय सिख समुदाय के लोगो ने गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव मनाने के क्रम मे पांच दिवसीय प्रभातफेरी शुरू किया है, जिसके पांचवें और अंतिम दिन गुरुवार की सुबह प्रभात फेरी निकाली गयी। सिख धर्म के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी जयंती मनाने के क्रम मे नगर के सदर रोड स्थित गुरुद्वारा परिसर से सिख समाज के लोगो ने वाहे गुरु सतनाम संकीर्तन के साथ नगर में प्रातः काल प्रभात फेरी निकाली। इसमें ढोल व मजीरे के साथ गुरु महात्म्य संकीर्तन युवा महिला पुरुष तथा बच्चे पूरे मनोयोग से करते चल रहे थे। गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा मुहम्मदाबाद की ओर से निकाली जाने वाली प्रभात फेरी का समापन नगर क्षेत्र भ्रमण के पश्चात गुरुद्वारा में अरदास के प्रसाद का वितरण कर किया गया‌। प्रभात फेरी गुरुद्वारा परिसर से शुरू होकर शहीद पार्क तिराहा, यूसुफपुर बाजार होते पंजाबी कटरा तक गया, वहां से बाजार, तहसील गोलंबर होते गुरुद्वारा पर पहुंचा।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें