गाजीपुर। पड़ोसी राज्य बिहार के कैमूर जनपद में होने वाले उपचुनाव को लेकर यूपी-बिहार की पुलिस बेहद सतर्क नजर आ रही है। यूपी बिहार बॉर्डर होने के चलते दोनों ही राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने बैठक करते हुए सुरक्षा बंदोबस्त पर चर्चा की और बिहार में होने वाले उपचुनाव को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराने की रणनीति बनाई। ग़ाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा एवं पुलिस अधीक्षक कैमूर (बिहार) ने कैमूर रामगढ़ के आगामी विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत ग़ाज़ीपुर के जमानिया पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मीटिंग की। जिसमें ग़ाज़ीपुर एसपी द्वारा हर सम्भव मदद के लिए आश्वासन दिया गया। मीटिंग के दौरान बिहार पुलिस के अलावा क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक जमानियाँ तथा प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर फोर्स मौजूद रहे। दोनों ही राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने बॉर्डर पर विशेष चौकसी बरतने और किसी भी अवैध गतिविधि की रोकथाम को लेकर मातहतो को जरूरी निर्देश दिए गए। दोनों राज्यों के पुलिस अफसरों की मीटिंग के बाद गाज़ीपुर एसपी डॉ. ईरज राजा द्वारा भारी पुलिस फोर्स के साथ जमानियाँ कस्बे में भीड़-भाड़ वाले स्थानों/बाजारों में पैदल गस्त/रूट मार्च किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक जमानियाँ तथा प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






