Breaking News

Foto

गाजीपुर में मां राणी सती दादी की जीवनी पर बनी फिल्म हाउसफुल

गाजीपुर। एनवाई सिनेमा में मां राणी सती दादी की जीवनी पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। फिल्म को देखने के लिए मारवाड़ी समाज के प्रतिष्ठित लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सिनेमाहॉल में सभी सीटें फुल रहीं। दर्शकों ने फिल्म की सराहना की। उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर राणा संजय तुलस्यान और निम्मी तुलस्यान को इस सफल प्रयास के लिए धन्यवाद दिया। फिल्म में मां राणी सती दादी के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाया गया है। यह फिल्म मारवाड़ी समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें