Breaking News

Foto

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर रक्तदान के साथ-साथ हुआ पौधरोपण, केक काटकर मनाई गई खुशियां

ग़ाज़ीपुर। जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह के द्वारा विधानसभा क्षेत्र में पौधारोपण कर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। मिडिल स्कूल सेवराई में रितेश सिंह और विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दीर्घायु होने की कामना की।

समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अखिलेश यादव जी का 53वां जन्म दिन केक काटकर मनाया गया गया। सदर विधायक जैकिशन साहू भी मौजूद रहे। इसके पुर्व विधायक डॉ विरेन्द्र यादव सहित 18कार्यकर्ताओ ने रक्तदान करने के साथ साथ मेडिकल कॉलेज में सारे मरीजों के बीच फल वितरित किया गया और समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने अपने जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज में ही श्रमदान और वृक्षारोपण किया।

जन्मदिन के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी आंदोलन को और आगे बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने,हर समाज एवं वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने के साथ साथ देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द, सामाजिक न्याय की रक्षा करने एवं साम्प्रदायिक एवं फासिस्टवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने के साथ साथ डा.लोहिया एवं नेता जी के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें