गाजीपुर। स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान माँ सरस्वती सेवा संस्थान मरदह ने आयुष्मान भारत योजना के तहत एक नई शुरुआत की है। अब इस संस्थान में जनरल सर्जरी, आर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स और गाइनेकोलॉजी जैसी प्रमुख चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हैं। संचालक डॉक्टर हरीश यादव ने बताया कि यह कदम खासकर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिससे वे महंगे इलाज का खर्च उठाने की चिंता किए बिना बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत यहाँ इलाज पूरी तरह से मुफ्त रहेगा, और विशेषज्ञ डॉक्टर हर रोगी के स्वास्थ्य की गहराई से जांच और इलाज करेंगे। यह संस्थान गाजीपुर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, क्योंकि अब उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
19 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






