गाजीपुर। रविवार को एवरग्रीन पब्लिक स्कूल में “प्रेरणा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा सदैव विद्यालय का साथ निभाने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की मैनेजर निशा सिंह ने कहा कि प्रतिभा का सम्मान करना समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर ग़ाज़ीपुर के सम्मानित सदस्यों को विद्यालय के विकास में उनके निरंतर सहयोग और योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक अरुण कुमार सिंह नें कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को प्रेरित करते हैं और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पार्था नंदी उप-प्रधानाचार्य मुकेश सिन्हा, को-ऑर्डिनेटर शैलेंद्र राय, जयंत सिंह, स्वप्निल राजन का सहयोग कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से रहा। इस अवसर पर शिक्षको, अभिभावको समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।







