Breaking News

Foto

बहादुरगंज नगर पंचायत को मिला नया प्रशासक

ग़ाज़ीपुर। नगर पंचायत बहादुरगंज को गुरुवार की देर शाम नया प्रशासक मिल गया। कासिमाबाद के उपजिलाधिकारी संजय यादव ने प्रशासक का पदभार संभाल लिया है। यह पद पिछले एक महीने से खाली था, क्योंकि पूर्व अध्यक्ष रियाज अहमद अंसारी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई थी। पदभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम संजय यादव ने नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने विभाग के कार्यों और विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। प्रशासक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधूरे पड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें