ग़ाज़ीपुर। नंदगंज थाने में चन्दौली जिले से संबंधित तत्कालीन एसपी समेत 18 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर दर्ज करने का आदेश गाजीपुर की सीजेएम कोर्ट ने दिया था। चन्दौली जिले में तैनात रहे कांस्टेबल अनिल सिंह ने 2021 में तत्कालीन एसपी अमित कुमार द्वितीय समेत 19 पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था और बताया था कि ये सभी अपने पद का दुरुपयोग कर जनता से प्रतिमाह 12 लाख 50 हजार की वसूली करते हैं। इस वसूली की लिस्ट भी अनिल सिंह ने दी थी। सिपाही अनिल सिंह ने आरोप लगाया था कि 19 पुलिसकर्मी अपने पद का दुरुपयोग कर जनता से प्रतिमाह 12 लाख 50 हजार की वसूली करते हैं। इस वसूली की लिस्ट भी अनिल सिंह ने वायरल किया था। लिस्ट के जारी होने के बाद एसपी ने अनिल सिंह को बर्खास्त कर दिया था। अनिल सिंह की ससुराल गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में है। आरोप है कि ससुराल से 5 सितंबर 2021 को अनिल सिंह का कुछ पुलिसकर्मियों ने सादी वर्दी में अपहरण कर लिया था और 5 दिनों तक अपने पास रखा था। अपहरण की सूचना अनिल सिंह की बेटी खुसबू सिंह ने 112 नम्बर और नंदगंज थाना पुलिस को दी थी। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद अनिल सिंह ने नंदगंज में मामले की शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। थाने में सुनवाई नहीं होने पर अनिल सिंह ने गाजीपुर की सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि 21 सितंबर को सीजेएम कोर्ट ने राजीव कुमार, अजीत कुमार, सत्येंद्र यादव, आनंद कुमार गोंड, राणा प्रताप सिंह, अमित सिंह, भुल्लन यादव, देवेंद्र कुमार सरोज, प्रेमप्रकाश यादव, नीरज कुमार मिश्र, सत्येंद्र विक्रम सिंह, अंकित सिंह, गौरव राय, रोहित कुमार, मनोज कुमार, आनंद सिंह और अजीत कुमार, अमित कुमार पुलिस कर्मियों पर नंदगंज थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। जिसके क्रम में धारा 147, 219, 220 ,342, 364 ,389 ,467 ,468,471 और 120 बी में एफआईआर दर्ज हुई है।
16 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






