Breaking News

Foto

मृतक के घर पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवन्त

ग़ाज़ीपुर। करंडा थानाक्षेत्र के तुलसीपुर में बीते दिनों वृद्ध किसान रामा बिंद की हत्या कर लाश को धान के खेत में फेंकने के बाद अब तक हत्यारों की गिरफ्तार न होने से लोगों में आक्रोश है। वहीं हत्या के बाद राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत पीड़ित परिवार के घर पहुँचीं और शोक संवेदना व्यक्त किया। कहा कि वो परिवार के साथ खड़ी हैं और पूरी सहायता करेंगी। इस दौरान मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष से पूछा तो उन्होंने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। कुछ नए सुराग प्रकाश में आए हैं तो उनको ध्यान में रखकर कार्यवाही की जा रही है। सांसद ने कहा कि जांच पूरी तरह से निष्पक्ष हो और किसी को अनावश्यक परेशान न किया जाए।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें