Breaking News

Foto

सड़क हादसे में किसान की मौत

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध किसान की मौत हो गई। गाजीपुर-मांझीघाट एनएच-31 पर गौसपुर गांव के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे किसान धर्मचंद यादव को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना उस समय हुई जब धर्मचंद यादव खेत से लौट रहे थे और गांव के पश्चिमी छोर पर सड़क पार कर रहे थे। गाजीपुर से मुहम्मदाबाद की ओर जा रही स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों ने पहले प्राथमिक उपचार कराया और फिर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें