Breaking News

Foto

पोल्ट्री फार्म के विरोध मे ग्रामीणों ने दिया धरना, मौके पर पहुंचे विधायक

गाजीपुर। नंदगंज थाना के सहेड़ी गांव में स्थापित स्नो व्हाइट एग पोल्ट्री फार्म से पनपते मक्खियों के प्रकोप से आजीज आकर पोल्ट्री फार्म के सामने ग्रामीणों ने गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं धरना देकर बैठ गए और पोल्ट्री फार्म को हटाने के लिए प्रशासन को बुलाने पर अड़े रहे। मालूम हो कि गांव के लोग दुर्गन्ध, गंदगी व मक्खियों के प्रकोप लंबे समय से परेशान चल रहे हैं और इससे पहले भी धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। ग्रामीणों का कहना था कि जबतक यहां से पोल्ट्री फार्म बंद नहीं होगा तब तक हम लोग धरना पर बैठे रहेंगे। धरना स्थल पर पहुंचे सदर विधायक जैकिशन साहू ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और पोल्ट्री फार्म के मालिक प्रदीप अग्रवाल को फोन कर मौके पर बुलाकर ग्रामीणों के समक्ष हो रही परेशानियों को देखते हुए निदान करने की बात रखी। लंबी चर्चा के बाद किसी तरह बात बनी और 30 अप्रैल तक पोल्ट्री फार्म मालिक मुर्गियों को हटाने पर राजी हुए। तब जाकर धरना खत्म हुआ। धरना में शामिल सदानंद कनौजिया,अजय यादव, उदय नारायण यादव, अवधेश सिंह, अट्टू सिंह सुमन, सरोज, प्रमिला, चांदनी, गीता, विद्या आदि लोग शामिल थे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें