Breaking News

Foto

गाजीपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के नीचे, घटाव जारी

गाजीपुर। गंगा नदी का जलस्तर घटना शुरू हो गया है। बीते चार दिनों से लगातार जलस्तर में कमी दर्ज की जा रही है। आज गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के नीचे पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, गाजीपुर में आज शाम 4 बजे तक गंगा का जलस्तर 63.060 मीटर दर्ज किया गया। यहां 63.105 मीटर को खतरे का स्तर माना जाता है। 65.220 मीटर उच्च बाढ़ स्तर है। वर्तमान में गंगा के जलस्तर में 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटाव देखा जा रहा है। जिला आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि जलस्तर में लगातार घटाव हो रहा है। 2024 में बाढ़ का उच्चतम जलस्तर 63.670 मीटर रहा है। पिछले वर्षों में यह स्तर और भी अधिक था। 2022 में बाढ़ का उच्च जलस्तर 64.390 मीटर तक पहुंचा था। 2021 में यह बढ़कर 64.680 मीटर तक पहुंच गया था। चार दिन पहले गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 64.690 मीटर पहुंच गया था। बाढ़ से जिले की पांच तहसीलें प्रभावित हैं। इनमें सदर, सैदपुर, जमानिया, सेवराई और मुहम्मदाबाद के तटवर्ती इलाके शामिल हैं। अभी भी 100 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कई गांवों में आवागमन के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। किसानों के सैकड़ों बीघा खेत और फसलें जलमग्न हो गई हैं। कई गांवों के संपर्क मार्ग भी पानी में डूबे हुए हैं।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें