Breaking News

Foto

एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में मनाया गया योग दिवस

गाजीपुर। महिला सशक्तिकरण को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर 21जून को महात्मा ज्योतिराव फुले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर के परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ योग एवं खेल शिक्षक श्री मुकेश कुमार जी ने विभिन्न प्रकार के आश्रम जैसे वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वक्रासन एवं प्राणायामों (अनुलोम विलोम, कपालभाति आदि) के माध्यम से योगाभ्यास कराया।यह कार्यक्रम लगभग 1 घंटे तक चला। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने कहा कि योगाभ्यास न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही आवश्यक है बल्कि इससे मानसिक तनाव भी कम होता है। योग से शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनती है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडे, सुरेश प्रसाद चौरसिया, दिनकर सिंह, राजनारायण सिंह कुशवाहा, हरी कुशवाहा, आशुतोष मिश्रा, सरस्वती सिंह , अनुपमा वर्मा, संजीव अग्रहरी एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें