ग़ाज़ीपुर। शहर के छावनी लाइन स्थित राम प्रसाद कुशवाहा स्मारक इंटर कालेज में इंटर की भौतक विज्ञान की परीक्षा में भारत बिंद के स्थान पर इंद्रजीत कुमार परीक्षा दे रहा था। कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापक प्रवेश पत्र मिलान करने के दौरान जब दूसरे के स्थान पर परीक्षा छात्र के पास पहुंचे तो वह घबराने लगा। जब उससे आधार कार्ड मांगा और प्रवेश पत्र से मिलान किया। जिसके बाद नाम में अंतर और फोटों सही नहीं मिला। जिसके बाद केंद्र व्यवस्थापक ने तत्काल पुलिसकर्मियों को बुलाकर सौंपा। वहीं ठाकुर जी राम लक्ष्मण इंटर कालेज बरहपुर में एक परीक्षार्थी नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया। जिसे केंद्र व्यवस्थापक ने रस्टीकेट कर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्रा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए हर केंद्र पर मॉनिटरिंग सेल से नजर रखी जा रही है। दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए एक युवक पकड़ा गया, जिसके खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं एक परीक्षार्थी अनुचित सामग्री के साथ के साथ पकड़ा गया।
18 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






