ग़ाज़ीपुर। भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी का जन्मदिन 1 फरवरी को गाजीपुर समेत पूरे पूर्वांचल में मनाया गया। उनके समर्थकों ने केक काटकर और लंबी उम्र की कामना करते हुए उनके प्रति स्नेह व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान की सराहना की गई।
इस दौरान भाजपा नेता योगेश सिंह, व्यापारी नेता गुड्डू केशरी, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. राजकुमार चौबे, हर्ष, डॉ. अभिषेक यादव, विवेक गुप्ता और सुधीर राय सहित कई लोगों ने संयुक्त रूप से केक काटा और अपनी खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम के आयोजक धर्मराज जायसवाल उर्फ धन्नू ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। आयोजक धर्मराज जायसवाल ने इस अवसर पर मनोज तिवारी के शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि गाजीपुर आगमन के दौरान उनकी मुलाकात हुई थी और तिवारी ने पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में कई कार्यक्रम किए थे। इससे भोजपुरी समाज में उनका कद काफी बढ़ गया और वे युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गए। जायसवाल ने उनके मृदुल स्वभाव की प्रशंसा करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।






