Breaking News

Foto

सकरा में सपाईयों ने की पीडीए चर्चा

गाजीपुर। देश की संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी अपमान के विरोध में कल से चल रहे पी डी ए चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत आज दूसरे दिन सेक्टर सकरा के ग्राम सभा सकरा दलित बस्ती में विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद के नेतृत्व में पी डी ए चौपाल आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि देश कभी भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का अपमान बर्दाश्त नही करेगा। जो लोग बाबा साहब को भगवान की तरह पूजते हैं वो अमित शाह को कभी भी माफ नही करेंगे। पिछड़े और दलितों को एक होकर इस तानाशाही सरकार को हटाना होगा। इस चर्चा में विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर देश के महापुरुषों का अपमान कर रही है। इन महापुरुषों के मानने वाले उनके अपमान का बदला लोकतांत्रिक तरीके से इस भ्रष्टाचारी सरकार को हटा कर लेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अशोक बिंद, एडवोकेट जगत मोहन बिंद, डॉ समीर सिंह, रमेश यादव, विभा पाल, प्रभुनाथ राम, अरविंद कुशवाहा, ज़िला पंचायत सदस्य शिव पूजन यादव, जितेंद्र भारती, धीरेन्द्र कुमार धीरु, अनूप जायसवाल, प्रभुनाथ यादव, राजनाथ यादव, वीरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनाथ राम और संचालन सेक्टर प्रभारी राधेश्याम यादव ने किया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें