गाज़ीपुर। मजदूर विरोधी चार लेबर कोड़ कानून के खिलाफ एवं महंगाई के अनुसार न्यूनतम वेतन₹26000, कार्य स्थल पर सुरक्षा, घरेलू कामगारों, बैंकिंग सेक्टर में व्याप्त समस्याओं व हुई तथा स्थाई नियुक्ति, पुरानी , गिग वर्कर्स, आंगनवाड़ी व अन्य स्कीम वर्कर्स, सभी असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा और लेबर कोड्स रद्द कर पुराने श्रम कानूनों को बहाल करने सहित कई मांगों/ मुद्दों को लेकर ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आवाहन पर ट्रेड यूनियन समन्वय समिति गाज़ीपुर द्वारा देशव्यापी हड़ताल को गाज़ीपुर में सफल बनाकर कामगारों ने हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए जगह-जगह जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किये। हड़ताल की जानकारी देते हुए सीटू प्रदेश सचिव आर0एम0 राय ने बताया कि 12 फरवरी 2026 को हड़ताल कर मजदूर सड़कों पर निकले उक्त की ट्रेड यूनियनों ने जबरदस्त तैयारीयां की थी। हड़ताल को विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने भी समर्थन किया है और उनके कार्यकर्ता भी सड़कों पर निकलें। उन्होंने बताया कि लंका मैदान से सीटू नेता मयंक श्रीवास्तव व मो0 अफज़ल के नेतृत्व में जलूश शुरू हुआ जो विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार होते हुए क्षेत्रीय कार्यालय यूनियन बैंक महुआबाग पर पहुंचा। आल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नेता संतोष यादव, UBSAUP नेता सत्यपाल, व तसव्वुर ने हिस्सेदारी की और प्रकाश नगर क्षेत्रीय कार्यालय से जलूश शुरू हुआ जो गगनचुंबी नारों संग मिश्रबाजार होते हुए महुआबाग पहुंचा। आल टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन (ATEWA) के जिला महामंत्री साथी मानवेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूरों व कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है और उनकी बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। वही साथी तसव्वुर ने बैंकिंग क्षेत्र में कर्मचारियों की समस्याओं को रेखांकित किया। सीटू जिला संयोजक मो0 अफज़ल ने कहा, कि आजाद भारत में मजदूरों पर सरकार का बड़ा हमला है, मजदूर वर्ग भी 12 फरवरी को हड़ताल के जरिए सरकार को कड़ा जवाब दिया है। UBI कार्यालय पर धरना प्रदर्शन को साथी एक2 जैन, ज्योतिभूषण, अधीश राय, मयंक श्रीवास्तव , हिम्मत राय, आशीष राय, अविनाश त्रिपाठी, राशिद अंसारी, आर0एम0 राय, राजीव आदि ने संबोधित किया। रैली व धरना प्रदर्शन लगभग 200 साथी शिरकत किए। धरनासभा की अध्यक्षता यूनियन बैंक स्टॉफ एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष साथी संतोष यादव व संचालन CITU जिला संयोजक मो0 अफज़ल ने किया। अंत में LDM सदर को बैंक कर्मियों वी दवा प्रतिनिधियों द्वारा अपनी अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






