ग़ाज़ीपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्यौहार रक्षा बंधन के दो दिन पूर्व क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय जगदीशपुर में बहनों ने अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधकर मंगलकामना की। भाईयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा करने का संकल्प दोहराया। विद्यालय परिसर में सुबह से स्वनिर्मित रंग-बिरंगी राखियों सहित मिठाई और तिलक लगाने के लिए चंदन लिए भाईयों की कलाई में राखी बांधने को उत्सुक दिखाई दे रही थीं। रक्षा बंधन का त्यौहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बहनें कतार में खड़ी होकर अपने भाईयों के माथे पर चंदन और अक्षत का तिलक लगाने के बाद उनकी कलाईयों में राखी बांधकर मंगलकामना की।राखी बांधने के बाद बहनों ने भाईयों को मिठाई भी खिलाया तथा भाईयों ने अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए उनको आकर्षक उपहार भेंट किए। विद्यालय के शिक्षक सोनू खरवार, व शिक्षिका जैनब रहमान ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए पर्व की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।अपने भाईयों से उपहार पाकर बहनें खुशी से चहक रही थीं।
19 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






