ग़ाज़ीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल गाजीपुर के लिए बड़े ही गौरव का विषय रहा क्योंकि विद्यालय की कक्षा नौवीं की एक छात्रा ने खेल जगत में विद्यालय का नाम रोशन किया। उत्तर प्रदेश के मथुरा में आयोजित स्टेट लेवल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 52 किलो से 55 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग कर कृति कौर ने कोच देवेन्द्र प्रजापति के निर्देशन एवं अपने परिश्रम और लगन से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। विद्यालय के निदेशक डॉक्टर नदीम अदहमी एवं निदेशिका डॉक्टर मीना अदहमी ने छात्रा को तथा कोच को इस उपलब्धि पर बधाई दिया एवं उत्साह वर्धन किया। विद्यालय में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण रहा। सब ने कृति के इस कार्य के लिए हृदय से सराहना एवं उत्साह वर्धन किया।
20 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






