गाजीपुर में पहली बार स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित नाट्य प्रस्तुति 'जन क्रांति 1942 गाज़ीपुर' का मंचन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 24 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे से शहनाई पैलेस में आयोजित होगा। माउंट लिट्रा स्कूल के पास स्थित इस स्थल पर पहली बार जनपद का क्रांतिकारी इतिहास जीवंत होगा। बाबा श्याम दास सोशल एजुकेशनल सोसाइटी के संस्थापक विपिन बिहारी राय की पहल पर यह आयोजन हो रहा है। नाटक के निर्देशन की जिम्मेदारी बलिया के प्रसिद्ध नाट्यकर्मी आशीष त्रिवेदी संभाल रहे हैं। यह पूर्वांचल में अपनी तरह का पहला प्रयास है। कार्यक्रम के संयोजक विपिन बिहारी राय ने सत्यदेव कॉलेज गाजीपुर के प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह से मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस ने इस सामाजिक पहल को अपना समर्थन दिया है। अगस्त क्रांति के इस महीने में तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता दिवस और शहीद दिवस के अवसर पर यह नाटक शहीदों को श्रद्धांजलि का एक अनूठा माध्यम बनेगा। आयोजकों ने सभी नागरिकों से इस ऐतिहासिक प्रस्तुति में शामिल होने का आग्रह किया है।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






