गाजीपुर। जमानिया, गहमर और दिलदारनगर रेलवे स्टेशनों पर कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग राज्यसभा सांसद डॉ.संगीता बलवंत ने आज सदन में रखा। उन्होंने पुरजोर तरीके से इन रेलवे स्टेशनों के आसपास के क्षेत्रवासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग किया। राज्यसभा में कहा कि दानापुर मंडल में स्थित जनपद गाजीपुर के रेलवे जंक्शन दिलदारनगर, रेलवे स्टेशन जमानिया एवं रेलवे स्टेशन गहमर से रोजाना हजारों की संख्या में लोग विभिन्न स्थानों के लिए यात्रा करते हैं। इन रेलवे स्टेशनों का रेल राजस्व वसूली भी अधिक है। सदन के माध्यम से रेलवे जंक्शन दिलदारनगर पर हिमगिरी एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, जियारत एक्सप्रेस, पटना लखनऊ नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग किया। साथ ही जमानिया रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल, पटना इंदौर एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस एवं संघमित्रा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग भी किया। सांसद डॉ. संगीता बलवन्त ने कहा कि एशिया के सबसे बड़े गांव में एक गांव गहमर मेरे ही जनपद गाजीपुर में है। जहां हजारों की संख्या में सीमा पर देश की सेवा करने वाले जवान तथा विभिन्न पुलिस बलों में एवं अन्य क्षेत्रों में सेवा देने वाले नागरिक हैं। एशिया के बड़े गांव गहमर रेलवे स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस के ठहराव की मांग किया। जमानिया विधानसभा क्षेत्र के इन तीनों रेलवे स्टेशनों पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत द्वारा सदन में आवाज बुलंद करने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए आभार जताया है।
16 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






